समस्तीपुर: दलसिंहसराय पुलिस ने फाइनेंस कर्मी से लूट कांड में शामिल 5 आरोपित गिरफ्तार,दो मोटरसाईकिल एवं एक देशी कट्टा बरामद
समस्तीपुर जिलांतर्गत दलसिंहसराय थाने की पुलिस ने लूटकांड में शामिल 5 आरोपितों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में DSP विवेक कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एक फाइनेंस कर्मी से 25 हजार रुपए की लूट की घटना घटित हुई थी,पुलिस पीड़ित कर्मी के आवेदन पर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी में जुटी थी पुलिस ने अलग अलग जगहों से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।