केशकाल: 17 वर्षों की राष्ट्रसेवा को नमन, 4 पूर्व सैनिकों का हुआ आत्मीय स्वागत, MLA नीलकंठ टेकाम ने किया अभिनंदन
केशकाल बस स्टैंड प्रतीक्षालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक नीलकंठ टेकाम ने क्षेत्र के चार पूर्व सैनिकों का शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सैनिकों का त्याग और समर्पण पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है तथा पूर्व सैनिकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।