बेरो: बेड़ो में चापानल मरम्मत अभियान शुरू, ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल के लिए वाहन रवाना
Bero, Ranchi | May 13, 2026 बेड़ो प्रखंड में गर्मी के दौरान पेयजल समस्या को देखते हुए चापानल मरम्मती अभियान की शुरुआत की गई। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग परिसर से मरम्मती वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अभियान के तहत प्रखंड के सभी 17 पंचायतों में खराब पड़े चापानलों की मरम्मत की जाएगी। इसकी शुरुआत कराँजी पंचायत से की गई है।