चित्तौड़गढ़: विधानसभा में शून्य काल के दौरान विधायक आक्या ने शहर की कच्ची बस्तियों में बांग्लादेशी व रोहिंग्या के बसने का मसला उठाया
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने आज दूसरे दिन विधानसभा मे शहर की कच्ची बस्तियों में बांग्लादेशी और रोहिंग्या के बसने का मसला उठाया। उनका आरोप था कि नगर परिषद द्वारा उनके चहेतों की आड़ मे कई बांग्लादेशी और रोहिंग्यों को भी पट्टे जारी कर दिये। जवाब में नगरीय विकास मंत्री जाबर सिंह खर्रा ने गैर भारतीय को पट्टा देने पर जांच के बाद निरस्त करने का आश्वासन दिया।