काराकाट: काराकाट थाना क्षेत्र के संसार डिहरी में पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडों से झड़प में 20 लोग घायल
काराकाट के संसार डिहरी गांव में मंगलवार को शुरू हुआ विवाद बुधवार शाम 4 बजे तक हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और पुरुष शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। उसी घटना से जुदा सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दर्जनों लोग लाठियों, ईंटों और अन्य हथियारों से एक-दूसरे पर हमला कर रहे है।