दुधि: सोनभद्र में ऑपरेशन दहन के तहत 693 लीटर अवैध देशी शराब की गई नष्ट
सोनभद्र जिले में SP अभिषेक वर्मा के निर्देश पर बुधवार दोपहर 12 बजे ऑपरेशन दहन चलाया गया आपको बता दें कि मा न्यायालय अपर सिविल जज जूनियर डिविजन न्यायिक मजिस्ट्रेट दुद्धी के आदेश के अनुपालन में बभनी थाने पर दर्ज कुल 62 मुकदमो से संबंधित जब्त 693 लीटर अवैध देशी शराब का विनिष्टीकरण किया गया विनिष्टीकरण अवैध देशी शराब की कीमत पुलिस ने 103950 रुपए बताया है।