पालकोट: जल, जंगल और जमीन बचाने को लेकर ग्रामीणों की बैठक, वन्य प्राणी आश्रयणी के विरोध में उठी आवाज।
Palkot, Gumla | Jun 10, 2026 पालकोट (गुमला)। पालकोट प्रखंड की कुलुकेरा पंचायत अंतर्गत सिजांग, कठरडाड़, उपरघाट, बिलिगंबिरा एवं सारुवेड़ा गांव के ग्रामीणों की बुधवार को सरना बगीचा में जल, जंगल और जमीन की रक्षा को लेकर एक विशाल बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के हजारों महिला-पुरुष शामिल हुए और वन्य प्राणी आश्रयणी के मुद्दे पर अपनी चिंता व्यक्त की।