बांसवाड़ा: राज तालाब ईदगाह पर मुस्लिम समाज ने वक्फ संशोधन विधेयक 2024 का किया विरोध, ईद पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
ईद-उल-फितर के पवित्र मौके पर बांसवाड़ा शहर के राज तालाब स्थित ईदगाह पर नमाज़ अदा करने पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के खिलाफ आज सोमवार सुबह 10 बजे काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। समाज के लोगों का कहना है कि यह बिल मुस्लिम समुदाय के अधिकारों पर हमला है और सरकार वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करना चाहती है।