बांसवाड़ा: शहर के सिंधी पंचायत भवन से सिंधी समाज ने झूलेलाल जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा, लगाए जयकारे
बांसवाड़ा में सिंधी समाज द्वारा आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इसके तहत शहर के नया बस स्टैंड सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में स्थित सिंधी पंचायत भवन में पूजा पाठ, अरदास, भोग साहब, प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विविध धार्मिक अनुष्ठान हुए, जिसमें समाज जनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।