बांसवाड़ा: शहर के राज तालाब स्थित ईदगाह पर नमाज अदा कर मांगी गई अमन-चैन की दुआ, मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई
बांसवाड़ा शहर के राज तालाब ईदगाह में आज सुबह शहर काजी ने ईद की विशेष नमाज अदा करवाई। इस दौरान मुस्लिम धर्मावलंबियों ने देश में अमन चैन और खुशहाली की कामना करते हुए एक दूसरे को ईद की बधाईयां दी। नमाज के बाद ईदगाह मैदान में ईद की नमाज के बाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद के पर्व की बधाईयां दी।