कोटकासिम: खैरथल तिजारा जिले के पूर्व कलेक्टर किशोर कुमार का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, लंबे समय से थे बीमार
खैरथल तिजारा के पूर्व जिला कलेक्टर किशोर कुमार के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा अशोक व्याप्त हो गया है उनके निधन का समाचार मिलते ही प्रशासनिक सामाजिक, राजनीतिक हल्का में शोक की लहर दौड़ गई।समाजसेवी सुमित रोघा ने शनिवार शाम 4 बजे बताया कि IAS किशोर कुमार 57 साल की उम्र के थे जो लंबे समय से बीमार चल रहे थे, 3 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे उनका निधन हो गया।