दरभा: विधायक किरण देव ने कोटमसर एवं छोटे मावलीपदर में 85 लाख 87 हजार रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन
Darbha, Bastar | Apr 6, 2026 जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण अंचलों में सोमवार का दिन विकास की नई इबारत लिखने वाला रहा। सोमवार दोपहर 3 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने 85 लाख 87 हजार रुपए से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया । वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हितग्राही को गृह प्रवेश भी करवाया गया।