श्री गंगानगर: श्रीगंगानगर की पुलिस लाइन में पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Shree Ganganagar, Ganganagar | Apr 15, 2026
श्रीगंगानगर में पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला पुलिस द्वारा 16 अप्रैल 2026 को मनाए जा रहे स्थापना दिवस के तहत 14 अप्रैल से विभिन्न सामाजिक और खेल गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, राजस्थान पुलिस अपने स्थापना के 78 वर्ष पूर्ण कर रही है, जिसे पूरे प्रदेश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।