गिरिडीह: उप विकास आयुक्त ने समाहरणालय सभागार में विकासात्मक और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की
उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने बुधवार को 11 बजे समाहरणालय सभागार में कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।