अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले की सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए गड्ढों को भरवाने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। सभी एजेंसियों को मॉडल रोड विकसित करने के साथ सड़क सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने को कहा गया।