मंझनपुर: एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट में 22 मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन
कौशाम्बी जिले में विभिन्न शैक्षिक अनियमितता एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की संलिप्तता एवं शैक्षिक भ्रस्टाचार को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कौशाम्बी द्वारा शुक्रवार को मंझनपुर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया है। जिला संयोजक शिवांशु शुक्ला ने आरोप लगाया कि पिछली बार 22 मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया था। लेकिन एक भी मांग नहीं पूरी हुई है।