ओबरा: स्कूल से गायब दो नाबालिग बच्चियां सकुशल बरामद, चोपन की पीआरबी-112 की तत्परता से टली बड़ी घटना
Obra, Sonbhadra | May 17, 2026 पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में जनपद में पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं सहायता हेतु लगातार सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में पीआरबी-112 चोपन पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल से गायब हुई दो नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर संभावित बड़ी अप्रिय घटना को समय रहते टाल दिया।