बरेली: ग्राम समसपुर में पानी को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने परिजनों के साथ की गाली गलौज व मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया केस
मीरगंज के ग्राम समसपुर में रास्ते में पानी को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के परिवार के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी प्रथम पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ग्राम समसपुर निवासी रामभरोसे पुत्र काशी ने बताया कि 24 फरवरी को रास्ते में पानी को लेकर नेतराम, दिनेश, नरेश और राजकुमार से विवाद हो गया।