सुजानगढ़: सालासर मंदिर में मोबाइल और स्मार्ट वॉच पर प्रतिबंध, एसडीएम ने जारी किया आदेश
सुजानगढ़। सालासर बालाजी मंदिर परिसर में अब मोबाइल और स्मार्ट वॉच ले जाना पूर्ण प्रतिबंधित होगा। उपखंड मजिस्ट्रेट सुजानगढ़ ने 3 जुलाई 2026 को आदेश जारी किया। दर्शन के दौरान फोटो-वीडियो व रील बनाने से जाम, भगदड़ व अव्यवस्था की स्थिति बन रही थी। अभद्र घटनाओं व दुर्व्यवहार से मंदिर की पवित्रता खत्म हो रही थी।