कोटपूतली: कोटपुतली में डिजिटल जनगणना 2027: 16 मई से मकान गणना, 1 मई से स्व-गणना होगी शुरू
Kotputli, Alwar | Apr 30, 2026
भारत सरकार की जनगणना 2027 के तहत पहली बार डिजिटल प्रक्रिया अपनाई जाएगी। पहले चरण में 16 मई से 14 जून 2026 तक मकान सूचीकरण और गणना का कार्य होगा, जिसमें घरों की स्थिति व सुविधाओं का डेटा जुटाया जाएगा। इससे पहले 1 मई से 15 मई तक नागरिक ऑनलाइन स्व-गणना कर सकेंगे और SE ID प्राप्त करेंगे।