सिराथू: भैंस चोरी मामले में फरार अभियुक्त को पुलिस ने राला रोड़ भट्टे के पास से किया गिरफ्तार
कोखराज थाना क्षेत्र के राला रोड़ भट्टे के पास से पुलिस ने एक फ़रार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।कंधई नाम का एक शख्स जो जमाल मऊ गांव का रहने वाला है भैंस चोरी मामले में फरार चल रहा था जिस पर खाने में मुकदमा दर्ज था।रविवार पुलिस ने दोपहर को गिरफ्तार कर तलाशी के दौरान ₹5000 बरामद किया। लिखापढ़ी करते हुए पुलिस ने न्यायालय चालान कर दिया है।