सिराथू: एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के खिलाफ लेखपालों ने सिराथू तहसील में किया प्रदर्शन
कौशांबी के सिराथू तहसील में शनिवार को लेखपालों ने जमीन पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया है। लेखपालों ने बताया की प्रांतीय कार्यकारिणी लेखपाल संघ उत्तर प्रदेश के आवाहन पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। सिराथू तहसील के सभी लेखपाल मौजूद रहे हैं।लेखपालों ने बताया कि एंटी करप्शन टीम द्वारा लेखपालों का उत्पीड़न किया जा रहा है।