सिराथू: महाकुंभ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडिशनल एसपी ने कोखराज टोल प्लाज़ा पर चलाया चेकिंग अभियान
प्रयागराज में होने जा रहे महाकुंभ मेले में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत शुक्रवार देर रात कौशांबी के एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह कोखराज टोल प्लाजा पहुंचे थे जहां पर उन्होंने अपने सामने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अभियान चला कर चेकिंग करवाई है।एडिशनल एसपी ने बताया कि कोखराज टोल प्लाजा डायवर्सन पॉइंट है जहां से अन्य जनपदों के वहां प्रयागराज में प्रवेश करते हैं।