सिराथू: कड़ा में चल रहे कड़क शाह अब्दाल के उर्स मेले के तीसरे दिन भी पहुंचे हजारों ज़ायरीन, चढ़ाई चादरें
सिराथू के कड़ा कस्बे में जनपद का बड़ा उर्स मेला चल रहा है।उर्स मेला में तीसरे दिन शनिवार को जायरीनों की भारी भीड़ जमा हुई है।सुबह से रात तक जायरीनों का तांता लगा रहा है।मुख्य उर्स तीन दिन का होता है लेकिन यहां लगभग एक हफ्ते तक लोगों की भीड़ बनी रहती है।मुतवल्ली वली अशरफ ने बताया कि उर्स के मुख्य क्रियाएं शनिवार सम्पन्न हुई है लेकिन अभी मेला चलेगा।