स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज कांकेर जिला अस्पताल एवं विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संवाद किया। अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, नई एमआरआई सेवा का अवलोकन किया और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार संवेदनशील, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार #Healthcare #Kanker #Chhattisgarh