कोंडागांव: कोंडागांव कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने गारमेंट फैक्ट्री का किया निरीक्षण, कार्यरत महिलाओं की समस्याएं सुनीं
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे डोंगरीगुड़ा स्थित गारमेंट फैक्ट्री का दौरा किया और वहां कार्यरत महिला कर्मचारियों से मुलाकात की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिलाओं से उनके कार्य और रोज़मर्रा की समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। महिलाओं ने कलेक्टर के सामने खाना खाने के लिए उचित स्थान की अनुपलब्धता, कार्यस्थल में अत्यधिक गर्मी ...