बेगूसराय: खोदाबन्दपुर के सीमान चौक के समीप सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत, सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
खोदाबन्दपुर थाना क्षेत्र के सीमांन चौक के समीप सड़क हादसे में 01 युवक की मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है. इस संबंध में बताया जाता है कि मृतक खोदाबन्दपुर थाना क्षेत्र के चलकी निवासी हीरा महतो के पुत्र चंदन कुमार है.