बेगूसराय: अम्बेडकर चौक पर DM व SP ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
अंबेडकर चौक पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके प्रतिमा पर डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी मनीष ने माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन निवेदित किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि देश के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कि आज जयंती है. देश के स्वर्णिम विकास में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है.