बेगूसराय: रिफाइनरी टाउनशिप में चैती छठ पर्व का संध्या अर्घ्य सम्पन्न, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
रिफाइनरी टाउनशिप में रविवार को चैती छठपर्व का संध्या अर्घ्य श्रद्धापूर्वक सम्पन्न हुई. इस दौरान छठ व्रती महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. चैती छठ पर्व के मद्देनजर टाउनशिप पोखर की सफाई की गई थी. साथ ही ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया था. इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम किए गए थे.