बेगूसराय: बेगूसराय में पिछले 24 घंटे में पुलिस ने 19 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
बेगूसराय में पिछले 24 घंटे में 19 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाई जा रही है. एसपी ने बताया कि बेगूसराय में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाना है.