बेगूसराय: बस स्टैंड के समीप केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने की प्रेस वार्ता, कहा- BJP के संकल्प पत्र में 04 पीलर योजना पर जोर
भाजपा का संकल्प पत्र जारी होने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बस स्टैंड के पास प्रेसवार्ता का आयोजन किया. इस दौरान संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चार पिलर को लिया गया है. संकल्प पत्र में युवा, किसान, महिला एवं गरीब को लिया गया है. गरीबों को मुफ्त अन्न, जल की व्यवस्था और सस्ती गैस दिया जाएगा. बेगूसराय में 10 लाख लोगों को आयुष्मान कार्ड बना है.