वाराणसी में मोदी के रोड शो से पहले ड्रोन शोः दशाश्वमेध घाट पर एक साथ उड़े 1000 ड्रोन
Sadar, Varanasi | May 10, 2024 वाराणसी में PM मोदी के रोड शो से पहले ड्रोन शो हुआ। दशाश्वमेध घाट के गंगा पार रेती से एक साथ 1000 ड्रोन उड़े। कमल का फूल, डमरू, विश्वनाथ दरबार, गंगा विलास क्रूज और नमो घाट का नजारा दिखा। इस शो को देखने के लिए 88 घाटों पर करीब ढाई लाख लोग पहुंचे। ये शो लगातार 4 दिनों तक होगा।