देहरादून: धनतेरस व दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी, देहरादून में कैमरों से हो रही निगरानी
त्यौहारों को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और भी सख्त कर दिया है। धनतेरस, दीपावली और भैया दूज के अवसर पर होने वाली भीड़, बाजारों की रौनक और खरीदारी के बढ़ते चलन के चलते संभावित सुरक्षा खतरों को देखते हुए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं।