चंदौली: नौबतपुर पुलिस बूथ के पास से एक पिकअप में छः राशि गोवंश बरामद, दो गौ तस्कर गिरफ्तार, पं बंगाल ले जा रहे थे
चंदौली जनपद की थाना सैयदराजा पुलिस ने बुधवार दोपहर नौबतपुर पुलिस बूथ के पास से पुलिस ने दो गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है। गौ तस्करों के पास से एक पिकअप में छः राशि गोवंश बरामद हुआ है। पूछताछ में पता चला कि गौ तस्कर गोवंशों को काटने हेतु पश्चिम बंगाल ले जाने वाले थे। पकड़े गए गौ तस्कर विशाल कुमार तथा अखिलेश कुमार जौनपुर जिला के निवासी बताए जा रहे हैं।