चंदौली: कल्यानिचक में झूला झूलते समय 10 वर्षीय बच्ची का गर्दन झूले में फंसा, हुई मौत, शव का पोस्टमार्टम जिला मोर्चरी पर हुआ
जनपद के चकिया थाना क्षेत्र के कल्यानिचक में झूला झूलते वक्त 10 वर्षीय बच्ची का गर्दन झूले में फस गया, जिससे बच्ची की मौत हो गई है। कल्यानिचक निवासी पिंटू साव की दस वर्षीय पुत्री सबिया अन्य बच्चों के साथ घर में पुरानी साड़ी का झूला बनाकर झूल रही थी, इसी दौरान झुला सबिया के गर्दन में फस गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। मोर्चरी पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।