चंदौली: जिला अस्पताल के सामने नेशनल हाईवे-19 पर अनियंत्रित डंपर ने सामान लदी ऑटो को मारी टक्कर, चालक की हालत गंभीर
सदर कोतवाली क्षेत्र के जिला अस्पताल के सामने नेशनल हाईवे 19 पर मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि अनियंत्रित आटो ने सामान लदी ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गाजीपुर जिले के रहने वाले डॉ प्रिंस गुप्ता क्लीनिक चलाते है। वाराणसी से अपने क्लीनिक को जमानिया शिफ्ट करने के लिए ऑटो में सामान लदवाकर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।