चंदौली: पड़ाव के समीप अज्ञात कारण से सड़क हादसे में एक युवक की मौत, शव को जिला मोर्चरी भेजा गया, पुलिस जांच में जुटी
चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना क्षेत्र के पड़ाव समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। शव की शिनाख्त मुगलसराय थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी भानु के रूप में हुई। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना मंगलवार तड़के सुबह की बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।