नगर पालिका बोर्ड बैठक में गरजे विधायक अंकुर राज तिवारी, अनियमितताओं पर जांच के आदेश, दोषियों पर एफआईआर की चेतावनी
संतकबीरनगर की नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में उस समय माहौल गर्म हो गया जब खलीलाबाद सदर विधायक Ankur Raj Tiwari ने विकास कार्यों में कथित अनियमिताओं को लेकर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
बैठक में कई सभासदों ने नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी गति और विभिन्न योजनाओं में पारदर्शिता की कमी को लेकर नाराजगी जताई। सभासदों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विधायक अंकुर राज तिवारी ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली की जांच कराने के निर्देश दिए।
विधायक ने स्पष्ट कहा कि सभासदों की सहमति के बिना कोई भी विकास कार्य अनुमोदित नहीं किया जाएगा और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार सामने आता है तो दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष Jagat Jaiswal, सांसद Pappu Nishad, अधिशासी अधिकारी अवधेश भारती, नगर पालिका के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में सभासद उपस्थित रहे।
विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है और जनता के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ कार्य करने तथा विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
"जनता के पैसे का दुरुपयोग किसी भी हालत में स्वीकार नहीं होगा। यदि कहीं भी अनियमितता पाई गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।" – विधायक अंकुर राज तिवारी।