ओरमांझी: रांची मेयर ने बांधगाड़ी सहित कई इलाकों में महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की, कांके विधायक भी मौजूद रहे
बांधगाड़ी सहित कई इलाकों में सोमवार दोपहर करीब दो बजे महत्वपूर्ण योजनाओं का रांची मेयर रोशनी खलखो ने शुरुआत की, इस मौके पर कांके विधायक सुरेश बैठा भी मौजूद रहे। योजनाओं में बांधगाड़ी रोड नंबर 05 में RCC नाली निर्माण, बांधगाड़ी में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर निर्माण, जयप्रकाश नगर रोड में बिटुमिनस पथ सुधार और प्रगति मार्ग में PCC पथ निर्माण।