हमीरपुर: सुमेरपुर में नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई
शासन द्वारा नामित सभासदों को नगर पंचायत के टाउन हॉल में अतिरिक्त एसडीएम ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सोमवार को भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर शासन द्वारा नामित सभासद आदित्य अवस्थी, सुशील गुप्ता व श्याम धुरिया को अतिरिक्त एसडीएम पैगाम हैदर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने नामित सभासदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।