कंचनपुर के सीमाटांड में शुक्रवार को श्री श्री 1008 पाँच दिवसीय हवनात्मक रुद्रमहायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया।यह कलश यात्रा यज्ञ परिसर से निकाली गई।गाजे-बाजे व गगनभेदी नारों के साथ निकाली गई। इस कलश यात्रा में शामिल 251 कुंआरी कन्याऐं व सुहागिन महिलाएं माथे पर कलश लिए विभिन्न मार्ग होते हुए किमोजोरिया नाला पहुंचीं।