कांके: लालपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | May 25, 2026 लालपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार सुबह करीब सात बजे मिली जानकारी के अनुसार 23 मई को दो बाइक सवार ने एक व्यक्ति के हाथ से मोबाइल झपट कर फरार हो गए थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अंशु कच्छप और आकाश वर्मा शामिल हैं।