कोल: बालूखेड़ा में 2 पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी ठंडे व ईंट पत्थर, महिलाओं सहित दर्जन भर से अधिक लोग घायल
Koil, Aligarh | May 5, 2024 गांव बालूखेड़ा में 2 पक्षों में आपसी विवाद के बाद खूनी संघर्ष हुआ है। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट पत्थर चले हैं जिसमें महिलाओं सहित 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती करा दिया है जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना की वजह आपसी विवाद बताया गया है