आज़मनगर: आजमनगर: दमदमा से लूट और आर्म्स एक्ट मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार
सालमारी थाना पुलिस ने गुरुवार को दिन के तीन बजे दमदमा से लूट एवं आर्म्स एक्ट मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया हैं। इस मामले पर जानकारी देते हुए सालमारी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मानिक कुमार दास है जो सालमारी थाना क्षेत्र के बांधटोली का रहने वाला है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।