आज़मनगर: रतनिया गांव से लापता नाबालिग लड़की का शव शिवहर से बरामद, प्रेम प्रसंग में हत्या की जताई आशंका
आजमनगर थाना क्षेत्र के रतनिया गांव के गुम हुई नाबालिक लड़की का बुधवार को शाम पांच बजे शिवहर से शव बरामद किया गया। इस घटना को लेकर मृतिका के पिता ने बताया कि नाबालिक लड़की एक युवक जिसका नाम रोहित कुमार है उसी के साथ प्रेम प्रसंग था और रोहित के घर के पास से ही जमीन में दबे नाबालिक का शव बरामद किया हैं। पुलिस द्वारा आरोपी रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।