Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image

सिकल सेल रोग प्रबंधन के प्रति स्वास्थ्यकर्मियों एवं मरीजों को जागरूक करने के लिए 11 जुलाई को धार में होगा विशेष आयोजन धार, 10 जुलाई 2026। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के तकनीकी सहयोग तथा Online Service Association (OSA) की भागीदारी में आशाकल्प फाउंडेशन द्वारा 11 जुलाई 2026 को स्थानीय होटल रुद्राक्ष इन, खेल प्रशाल के सामने, धार में "सिकल सेल रोग पर CME (Continuing Medical Education) एवं रोगी शिक्षा कार्यक्रम" का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक संपन्न होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के स्वास्थ्य अमले को सिकल सेल रोग की नवीनतम जानकारी, समय पर पहचान (Screening), प्रभावी उपचार एवं इसके बेहतर प्रबंधन के प्रति अद्यतन करना है। इस एक दिवसीय कार्यशाला में जिले के चिकित्सक, मेडिकल ऑफिसर, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO), ANM एवं ASHA कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। विशेषज्ञों का मिलेगा मार्गदर्शन कार्यक्रम में सिकल सेल रोग के क्षेत्र में कार्यरत अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा विशेष व्याख्यान दिए जाएंगे। प्रमुख वक्ताओं में सिकल सेल कार्यक्रम, झाबुआ के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप चोपड़ा, हेमेटोलॉजिस्ट एवं पीडियाट्रिशियन (इंदौर) डॉ. स्वाति पटेल जैन, रिसर्च स्कॉलर श्री पराग सागर एवं उदयपुर मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग प्रभारी श्री ललित परगी सिकल सेल प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे। साथ ही, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, भोपाल की उप संचालक डॉ. रूबी खान द्वारा वर्चुअल सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया जाएगा। रोगी शिक्षा एवं सरकारी योजनाओं का लाभ इस आयोजन के अंतर्गत सिकल सेल से प्रभावित मरीजों एवं उनके परिजनों हेतु विशेष जागरूकता सत्र का भी आयोजन किया गया है। इसमें मरीजों को रोग के प्रति सावधानी, परामर्श (Counseling), शासन की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं, सिकल सेल कार्ड एवं पेंशन संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। आशाकल्प फाउंडेशन ने संबंधित सभी स्वास्थ्यकर्मियों एवं सिकल सेल से प्रभावित परिवारों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाने का आग्रह किया है। #dhar Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh

29 views | Dhar, Madhya Pradesh | Jul 10, 2026

MORE NEWS

'मेरा युवा भारत' (MY Bharat) राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2026: धार के युवाओं के लिए प्रतिभा प्रदर्शन का सुनहरा अवसर, 15 जुलाई तक करें आवेदन

​धार, 12 जुलाई 2026। ​युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के 'मेरा युवा भारत' (MY Bharat) पोर्टल के माध्यम से राष्ट्रव्यापी 'राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं 2026' का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को 'विकसित भारत' के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाना और उन्हें अपनी रचनात्मकता व बौद्धिक क्षमता प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है।

​प्रतियोगिता का विवरण एवं विषय:

जिला युवा अधिकारी, धार ने जानकारी देते हुए बताया कि धार जिले के इच्छुक युवा ऑनलाइन माध्यम से निम्नलिखित प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं:
​निबंध प्रतियोगिता: विषय - '2047 तक विकसित भारत के निर्माण में एआई (AI) की भूमिका'।
​चित्रकला (Painting) प्रतियोगिता: विषय - 'भारत 1947 से भारत 2047'।
​क्विज़ (प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिताएं: भारतीय संविधान, स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं का योगदान, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में प्रगति और नाभिकीय प्रौद्योगिकी में भारत की सफलता पर आधारित चार क्विज़।

​पुरस्कार एवं सम्मान:

प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए आकर्षक पुरस्कारों का प्रावधान है:
​नकद पुरस्कार: प्रत्येक प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को ₹15,000 की नकद राशि।
​सांत्वना पुरस्कार: प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए ₹5,000 के 50 पुरस्कार।
​स्वतंत्रता दिवस का विशेष निमंत्रण: शीर्ष 200 प्रतिभागियों को नई दिल्ली के लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 में सम्मिलित होने हेतु ई-निमंत्रण (e-Invitation) प्रदान किया जाएगा।
​प्रमाण पत्र: सभी प्रतिभागियों को डिजिटल भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

​आवेदन प्रक्रिया:

प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 है। प्रतिभागी आधिकारिक वेबसाइट mybharat.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं और अपनी प्रविष्टि (Entry) ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं।
        ​जिला प्रशासन ने धार जिले के समस्त युवाओं, विद्यार्थियों और युवा स्वयंसेवकों से इस राष्ट्रीय गौरवपूर्ण अवसर में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।

Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh

'मेरा युवा भारत' (MY Bharat) राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2026: धार के युवाओं के लिए प्रतिभा प्रदर्शन का सुनहरा अवसर, 15 जुलाई तक करें आवेदन ​धार, 12 जुलाई 2026। ​युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के 'मेरा युवा भारत' (MY Bharat) पोर्टल के माध्यम से राष्ट्रव्यापी 'राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं 2026' का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को 'विकसित भारत' के निर्माण में सक्रिय भागीदार बनाना और उन्हें अपनी रचनात्मकता व बौद्धिक क्षमता प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है। ​प्रतियोगिता का विवरण एवं विषय: जिला युवा अधिकारी, धार ने जानकारी देते हुए बताया कि धार जिले के इच्छुक युवा ऑनलाइन माध्यम से निम्नलिखित प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं: ​निबंध प्रतियोगिता: विषय - '2047 तक विकसित भारत के निर्माण में एआई (AI) की भूमिका'। ​चित्रकला (Painting) प्रतियोगिता: विषय - 'भारत 1947 से भारत 2047'। ​क्विज़ (प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिताएं: भारतीय संविधान, स्वतंत्रता आंदोलन में महिलाओं का योगदान, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में प्रगति और नाभिकीय प्रौद्योगिकी में भारत की सफलता पर आधारित चार क्विज़। ​पुरस्कार एवं सम्मान: प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए आकर्षक पुरस्कारों का प्रावधान है: ​नकद पुरस्कार: प्रत्येक प्रतियोगिता के प्रथम तीन विजेताओं को ₹15,000 की नकद राशि। ​सांत्वना पुरस्कार: प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए ₹5,000 के 50 पुरस्कार। ​स्वतंत्रता दिवस का विशेष निमंत्रण: शीर्ष 200 प्रतिभागियों को नई दिल्ली के लाल किले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 में सम्मिलित होने हेतु ई-निमंत्रण (e-Invitation) प्रदान किया जाएगा। ​प्रमाण पत्र: सभी प्रतिभागियों को डिजिटल भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। ​आवेदन प्रक्रिया: प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 है। प्रतिभागी आधिकारिक वेबसाइट mybharat.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं और अपनी प्रविष्टि (Entry) ऑनलाइन सबमिट कर सकते हैं। ​जिला प्रशासन ने धार जिले के समस्त युवाओं, विद्यार्थियों और युवा स्वयंसेवकों से इस राष्ट्रीय गौरवपूर्ण अवसर में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh

Dhar, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026

नरोत्तम मिश्रा ने कहा वह नामांकन के लिए भाजपा प्रत्याशी के साथ जाएंगे
#dharnews #datiya #bjp #CMMadhyaPradesh #mla

नरोत्तम मिश्रा ने कहा वह नामांकन के लिए भाजपा प्रत्याशी के साथ जाएंगे #dharnews #datiya #bjp #CMMadhyaPradesh #mla

Dhar, Dhar | Jul 11, 2026

टिकट तो बहुत लोग मांगते है.... नरोत्तम मिश्रा पर कैलाश विजयवर्गी का बड़ा बयान
#kaliashvijayvargiya #datiya #bjp #dharnews

टिकट तो बहुत लोग मांगते है.... नरोत्तम मिश्रा पर कैलाश विजयवर्गी का बड़ा बयान #kaliashvijayvargiya #datiya #bjp #dharnews

Dhar, Dhar | Jul 11, 2026

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित 'माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव' के पूर्व मीडिया बंधुओं से किया संवाद*

- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा कर युवाओं के लिए सरकार की प्राथमिकताएं बताईं।

- डॉ. यादव ने कहा प्रदेश सरकार रोजगारपरक गतिविधियों और उद्योगों को लगातार बढ़ावा दे रही है।

- वर्ष 2025 को 'रोजगार एवं उद्योग वर्ष' के रूप में मनाकर मध्यप्रदेश ने देशभर में सकारात्मक संदेश दिया।

- उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, युवा, महिला और किसान सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए सरकार कार्यरत है।

- कॉन्क्लेव का उद्देश्य युवाओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

- सरकार प्रत्येक युवा को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

- युवाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उनके सपनों को साकार किया जा रहा है।

- शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र मे

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित 'माय यूथ माय प्राइड कॉन्क्लेव' के पूर्व मीडिया बंधुओं से किया संवाद* - मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा कर युवाओं के लिए सरकार की प्राथमिकताएं बताईं। - डॉ. यादव ने कहा प्रदेश सरकार रोजगारपरक गतिविधियों और उद्योगों को लगातार बढ़ावा दे रही है। - वर्ष 2025 को 'रोजगार एवं उद्योग वर्ष' के रूप में मनाकर मध्यप्रदेश ने देशभर में सकारात्मक संदेश दिया। - उन्होंने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब, युवा, महिला और किसान सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए सरकार कार्यरत है। - कॉन्क्लेव का उद्देश्य युवाओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। - सरकार प्रत्येक युवा को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। - युवाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उनके सपनों को साकार किया जा रहा है। - शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र मे

Dhar, Dhar | Jul 11, 2026

आज कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने 'समग्र शिक्षा अभियान' के 15 बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की। नामाकंन से लेकर डिजिटल संसाधनों तक, हर लक्ष्य को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

​#SamagraShiksha #Dhar
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh

आज कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने 'समग्र शिक्षा अभियान' के 15 बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की। नामाकंन से लेकर डिजिटल संसाधनों तक, हर लक्ष्य को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। ​#SamagraShiksha #Dhar Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh

Dhar, Madhya Pradesh | Jul 10, 2026

सिकल सेल रोग प्रबंधन के प्रति स्वास्थ्यकर्मियों एवं मरीजों को जागरूक करने के लिए 11 जुलाई को धार में होगा विशेष आयोजन धार, 10 जुलाई 2026। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के तकनीकी सहयोग तथा Online Service Association (OSA) की भागीदारी में आशाकल्प फाउंडेशन द्वारा 11 जुलाई 2026 को स्थानीय होटल रुद्राक्ष इन, खेल प्रशाल के सामने, धार में "सिकल सेल रोग पर CME (Continuing Medical Education) एवं रोगी शिक्षा कार्यक्रम" का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक संपन्न होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के स्वास्थ्य अमले को सिकल सेल रोग की नवीनतम जानकारी, समय पर पहचान (Screening), प्रभावी उपचार एवं इसके बेहतर प्रबंधन के प्रति अद्यतन करना है। इस एक दिवसीय कार्यशाला में जिले के चिकित्सक, मेडिकल ऑफिसर, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO), ANM एवं ASHA कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। विशेषज्ञों का मिलेगा मार्गदर्शन कार्यक्रम में सिकल सेल रोग के क्षेत्र में कार्यरत अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा विशेष व्याख्यान दिए जाएंगे। प्रमुख वक्ताओं में सिकल सेल कार्यक्रम, झाबुआ के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप चोपड़ा, हेमेटोलॉजिस्ट एवं पीडियाट्रिशियन (इंदौर) डॉ. स्वाति पटेल जैन, रिसर्च स्कॉलर श्री पराग सागर एवं उदयपुर मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग प्रभारी श्री ललित परगी सिकल सेल प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालेंगे। साथ ही, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, भोपाल की उप संचालक डॉ. रूबी खान द्वारा वर्चुअल सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया जाएगा। रोगी शिक्षा एवं सरकारी योजनाओं का लाभ इस आयोजन के अंतर्गत सिकल सेल से प्रभावित मरीजों एवं उनके परिजनों हेतु विशेष जागरूकता सत्र का भी आयोजन किया गया है। इसमें मरीजों को रोग के प्रति सावधानी, परामर्श (Counseling), शासन की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं, सिकल सेल कार्ड एवं पेंशन संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। आशाकल्प फाउंडेशन ने संबंधित सभी स्वास्थ्यकर्मियों एवं सिकल सेल से प्रभावित परिवारों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाने का आग्रह किया है। #dhar Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh - Dhar News