करछना: डाडों गांव में तेज हवा और तूफान के बीच क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को नहीं किया जा रहा दुरुस्त, अंधेरे में रह रहे ग्रामीण
करछना क्षेत्र में सप्ताह भर पहले आई आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाई थी। तेज हवा का दबाव होने के कारण आम जनमानस को काफी नुकसान पहुंचा था। इसी बीच क्षेत्र के भुंडा बिजली उपकेंद्र से संचालित डाडों ग्राम सभा में लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर व कई बिजली के पोल टूट कर क्षतिग्रस्त हो गए थे। ट्रांसफार्मर व पोल टूट कर गिरने से उससे जुड़े तीन दर्जन से अधिक उपभोक्ता