शिवपुरी नगर: 16 जून से 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर रोक, नियम तोड़ने पर कार्रवाई
मछलियों के प्रजनन और संरक्षण को ध्यान में रखते हुए 16 जून से 15 अगस्त 2026 तक जिले सहित पूरे मध्यप्रदेश में बंद ऋतु (क्लोज सीजन) लागू रहेगी। इस अवधि में नदियों और जलाशयों में मछली पकड़ना, मछलियों का परिवहन, बिक्री और विनिमय पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल ऐसे छोटे तालाब, जिनका किसी नदी से संबंध नहीं है, इस प्रतिबंध से बाहर रहेंगे।