होशंगाबाद नगर: जिला भाजपा कार्यालय में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने की जनसुनवाई, लोगों की समस्याएं सुनीं
बुधवार को नर्मदापुरम स्थित भाजपा जिला कार्यालय में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने जनसुनवाई कर कार्यकर्ताओं एवं आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश और सुझाव दिए। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और मांगें सांसद के समक्ष रखीं।