डोलरिया: मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष ने डोलरिया वेयरहाउस का किया निरीक्षण
बुधवार को डोलरिया स्थित रघुवीर वेयरहाउस का मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय नगाइच ने औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने अमानक गेहूं के भंडारण पर नाराजगी जताई। उन्होंने समिति प्रबंधक और सर्वेयर को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि केवल एफएक्यू मानक एवं साफ-सुथरे गेहूं का ही भंडारण किया जाए।